उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बारिश का कहर, प्रदेश में अभी तक 4 की मौत 13 लोग लापता, एसडीआरएफ टीम का आपदा राहत बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी हैं, बारिश से आम जनमानस का जीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं, वहीं उत्तराखंड में अभी तक 4 मौत हो चुकी हैं, तो 13 लोग लापता बताए जा रहे हैं, साथ ही 12 लोग घायल है। देहरादून में ग्राम सरखेत,रायपुर में बादल फटने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा मध्य रात्रि से ही रेस्क्यू ऑपेरशन चलाया जा रहा है। सरखेत ग्राम से 40 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। एसडीआरएफ टीम का आपदा राहत बचाव कार्य अभी जारी है।

देहरादून,थानो -रायपुर रोड के बीच में पुल टूटने से एक व्यक्ति के फंसे होने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घटनास्थल पर फंसे हुए एक वाहन में पांच व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, जिसमें एक गर्भवती महिला को रेस्क्यू कर जॉलीग्रांट अस्पताल भिजवाया गया ।

वहीं पलक झपकते ही धनौल्टी क्षेत्र में एक घर मलबे में तब्दील हो गया, इस हादसे में एक ही परिवार के सात लोग मलबे में दब गए हैं, वहीं दो शव निकले गए हैं। धनोल्टी एसडीएम लक्ष्मी राज चौहान ने बताया कि मामले में पूरी नजर बनाई हुई है। वहीं राज्य में जगह-जगह से सामने आ रही आपदा की तस्वीरों के बाद सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला है। उत्तराखण्ड राज्य में कल से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में तबाही का मंजर है। कहीं मलबा आने से मकान क्षतिग्रस्त हो गए है तो कहीं उफनती नदी नालों में लोग फंस गए है। रातभर से SDRF टीम युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य मे पूर्ण ततपरता से कार्य कर रही है।

सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने भी मोर्चा संभाला हुआ है। वह स्वयं, आपदा प्रभावित क्षेत्र में मालदेवता में रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाले हुए है। वहीं दूसरी और उन्होंने वाहिनी मुख्यालय के सभी अधिकारी/कर्मचारियों व एसडीआएफ कंट्रोल रूम को भी हाई अलर्ट पर रखा है और राज्य भर में गतिमान सभी रेस्क्यू ऑपरेशन की पल-पल की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे है।

धनौल्टी में भूस्खलन से हुई दो मौत

  1. राजेन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष, पुत्र स्व0 गुलाब सिंह। शव बरामद।
  2. सुनीता देवी पत्नी राजेन्द्र सिंह। शव बरामद।

धनौल्टी में घायलों का रेस्क्यू जारी

  1. कमांद सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र स्व0 प्रेम सिंह।
  2. मगन देवी उम्र 60 वर्ष पत्नी स्व0 प्रेम सिंह।
  3. रुकमणी देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी कमांद सिंह।
  4. सचिन उम्र 15 वर्ष पुत्र कमांद सिंह।
  5. बीना उम्र 17 वर्ष पुत्री कमांद सिंह।

पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक अवी गांव में नदी के उफान पर आने से एक परिवार के फंसे होने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। हालांकि मलबा आने से मार्ग बाधित है।

जनपद पिथौरागढ़ में मल्लिका अर्जुन स्कूल के पास घरों में मलबा आने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची जहां गोशाला की दीवार टूटने से एक गाय घायल हो गई थी और एक बकरी दब गई थी। टीम द्वारा मलबा हटाकर बकरी को निकाला गया।

 

जनपद टिहरी के गोदी कोठार गांव में एक गोशाला में महिला के दबे होने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वहीं चकराता क्षेत्र में भारी बारिश के कारण पेड़ गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया था। एसडीआरएफ टीम द्वारा मार्ग से पेड़ इत्यादि हटाकर यातायात सुचारू किया गया ।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago