उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी सोनिका सुबह से ही मालदेवता घटना स्थल पर रही मौजूद , राहत बचाव कार्यों को कर रही संपादन

बीते दिन देहरादून में रात को भारी बारिश होने से जनपद के कई क्षेत्रों में नुकसान हुआ है, भारी वर्षा से रायपुर-थानों मोटर मार्ग पर सोंग नदी पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है तथा मालदेवता सरखेत, तिमली, मान सिंह वाला, भेंस बाड़ा, सेरकी, चमरोली आदि स्थानों पर नुकसान की सूचना पर जिलाधिकारी सोनिका प्रात: से ही मौके पर मौजूद रहकर राहत बचाव कार्यों का संपादन कर रहीं है।

 

 

इससे पूर्व रात्रि भारी बारिश के चलते  जिलाधिकारी प्रातः 06 बजे से ही आपदा परिचालन केन्द्र पर मौजूद रहकर जानकारी प्राप्त की तथा नुकसान की सूचना मिलने पर प्रभावित क्षेत्र को रवाना हो गई, तथा मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान आपदा कंट्रोल रूम पर मौजूद रहकर जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में प्रभावित क्षेत्रों खाद्य रसद सामग्री के साथ ही उपकरण आदि भेजने के कार्यों की मॉनिटरिंग के साथ ही जनपद में हुए नुकसान की सूचना प्राप्त करते हुए तत्काल सहायता भिजवा रहें हैं। जनपद के सरखेत में बादल फटने से घर क्षतिग्रस्त हो गए तथा कुछ लोग घायल हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट करते हुए उपचार हेतु अस्पताल लाया जा रहा है। क्षेत्र में चिकत्सा टीम उपकरण सहित मौजूद है तथा राहत बचाव कार्यों में एसडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन की टीम मौजूद है, सेना भी राहत बचाव हेतु रवाना हो गई है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago