उत्तर प्रदेश

नगर में छाया हड़कंप, रेस्तरां में छापे में किशोरी से छेड़छाड़ का मामला

जलेसर:-  शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसने नगर में चल रहे ग्राम विकास अधिकारी के रेस्तरां की सच्चाई सबके सामने ला दी। वीडियो के मुताबिक पुलिस ने यहां छापा मारकर एक युवक और किशोरी को पकड़ा था। बाद में किशोरी से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

जलेसर-सिकंदराराऊ रोड स्थित एक गांव की महिला ने बृहस्पतिवार शाम पुलिस को सूचना दी कि जलेसर बाईपास रोड स्थित रेलवे रोड तिराहे के निकट रेस्तरां में नाबालिग लड़की के साथ मारपीट कर गलत कार्य कराया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गई। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया।

वायरल बीडीओ के अनुसार छापेमारी में पुलिस द्वारा होटल से एक युवक एवं नाबालिग लड़की को पकड़ा गया। पूछताछ में किशोरी की उम्र लगभग 16 वर्ष बताई गई। पुलिस द्वारा होटल मैनेजर से भी पूछताछ की गई। मगर होटल के एंट्री रजिस्टर में लड़के-लड़कियों के आईडी एवं नाम-पता नहीं मिले। इसी दरम्यान युवक वहां से भाग गया। युवक के फरार होने के बाद किशोरी की महिला अभिभावक चीख-चीख कर पुलिस से फरार युवक एवं होटल संचालक के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाती रही।

सीओ कृष्णमुरारी दोहरे ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह दिल्ली गए हुए थे। इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जबकि कोतवाली पुलिस के मुताबिक इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर एक युवक के विरुद्ध छेड़छाड़ का अभियोग दर्ज किया गया है।  भवन मेरा है, जिसे मैंने किराए पर संचालन के लिए अन्य व्यक्ति को दिया हुआ है। यदि वहां कोई अनैतिक कार्य हो रहे हैं तो भवन को खाली कराया जाएगा। – अजीत यादव, ग्राम विकास अधिकारी

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago