राष्ट्रीय

नादौन में दुकानदार से चरस बरामद, आरोपी निखिल जमवाल पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस

हिमाचल:- थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत 40 वर्षीय दुकानदार से 55.15 ग्राम चरस बरामद हुई है। दुकानदार के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज हुआ है। आरोपी की पहचान निखिल जमवाल निवासी गगडुही ज्वालामुखी के रूप में हुई है। शनिवार को शहर में स्थित कोर्ट परिसर के निकट एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर एसआई देवानंद सहित हेड कांस्टेबल कुशल देव और बलजिंद्र सिंह कपड़े लेने के लिए पहुंचे। जैसे ही यह तीनों कपड़े देख रहे थे तो इसी दौरान दुकानदार ने एक रैक में कपड़ों के नीचे रखा पर्स छुपाने का प्रयास किया।

भनक लगते ही पुलिस कर्मचारियों ने जब पर्स बारे पूछा तो दुकानदार घबरा गया। इसके बाद जब शक के आधार पर पर्स की तालाशी ली गई तो पर्स में रखी गई 55.15 ग्राम चरस बरामद की गई। जिसके उपरांत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस कर्मियों ने बताया कि वह लोग कोर्ट परिसर में एक काम के चलते आए थे। इसी दौरान कुछ समय मिलने पर वह दुकान चले गए। दुकान में खरीदारी के दौरान दुकानदार से चरस पकडऩे में सफलता प्राप्त कीकोट रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर दुकानदार से 55.15 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज लिया गया है। मामले की आगामी छानबीन की जा रही है- प्रताप सिंह, डीएसपी, नादौन।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago