उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा : अब तक पहुंचे चारधाम संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या 1026035

चारधाम यात्रा में दस लाख से अधिक तीर्थयात्री उत्तराखंड पहुंच गये हैं। 25 मई तक 10 लाख 26 हज़ार से अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच गये है। आज यह आंकड़ा साढ़े दस लाख पहुंच जायेगा।चारों धामों में यात्रा सुचारू है तथा मौसम सामान्य है। जारी आंकड़ों के अनुसार बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई  से 25 मई शाम तक 340954 तीर्थयात्री धाम पहुंच गये। केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से 25 मई शायं तक 335134 तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंच गये। इसमें हेलीकॉप्टर से पहुंचे 33445 तीर्थयात्री भी शामिल हैं।

149596 तीर्थयात्री पहुंचे यमुनोत्री

गंगोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 25 मई तक 200351 तथा श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि  3 मई से 25 मई तक 149596 तीर्थयात्री यमुनोत्री पहुंच गये है। 25 मई तक बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का योग 676088 है।

 

25मई तक गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 349947 रही।‌ 25 मई रात्रि तक उत्तराखंड चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या 1026035 है। कपाट खुलने की तिथि 22 मई से 25 मई तक गुरूद्वारा हेमकुंड साहिब एवं लोकपाल तीर्थ पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 10240 रही है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ.हरीश गौड़ ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम तीर्थयात्रियों के आंकड़े बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति/संबंधित जिला पुलिस- प्रशासन/यात्रा प्रशासन/ आपदा प्रबंधन के सहयोग से जारी किये  गये है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago