मनोरंजन

‘छावा’ की शानदार कमाई, विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना की फिल्म ने तोड़ा ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘छावा’ का दबदबा लगातार तीसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ने सोमवार को ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। दूसरी ओर सोहम शाह की ‘क्रेजी’ की कमाई लाखों में सिमट चुकी है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस से कितने रुपये बटोरे।

‘छावा’ ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस से 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, यह कमाई रविवार की तुलना में काफी कम है, लेकिन फिल्म ने टोटल कलेक्शन के मामले में टॉप किया है। रविवार को ‘छावा’ ने 24.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसी के साथ यह तीसरे रविवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। रविवार को इसने कुल 10 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा।

‘छावा’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस से 467.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस कलेक्शन की बदौलत फिल्म ने सोमवार को ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन को भी पीछे छोड़ दिया। विक्की कौशल की फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 60.10 करोड़ रुपये बटोरे, जबकि तीसरे हफ्ते में ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन ने 60 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया था।

सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’पिछले शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई और वीकएंड के बाद सोमवार आने तक इसकी कमाई लाखों में सिमट गई। गिरीश कोहली निर्देशित इस फिल्म ने चौथे दिन 75 लाख का कलेक्शन किया। पहले दिन फिल्म ने एक करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला था। दूसरे दिन ‘क्रेजी’ ने 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म का फिल्म का कलेक्शन गिरकर सिर्फ 1.4 करोड़ रुपये रह गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘क्रेजी’ 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक बॉक्स ऑफिस से महज 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago