भीमताल के मेहरागांव में सड़क के गड्ढे से स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर पड़ी जिससे 11वीं के छात्र की मौत हो गई, पीछे बैठा उसका दोस्त घायल हो गया।
मेहरागांव निवासी मदन सिंह का पुत्र चेतन (16) निजी स्कूल में 11वीं का छात्र था। शनिवार को चेतन की बहन का बर्थडे था। बर्थडे पार्टी के बाद वह अपने दोस्तों के साथ रात करीब 11 बजे दो दोपहिया वाहनों से घूमने निकले। स्कूटी पर चेतन के साथ ईशान बैठा था, जबकि दूसरे वाहन पर दो अन्य दोस्त थे। घर से आधा किमी आगे पहुंचने पर एक गड्ढे में स्कूटी का पहिया चला गया और स्कूटी असंतुलित होकर गिर गई। चेतन का सिर सड़क किनारे एक पत्थर से टकराया जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गया, जबकि ईशान भी घायल हो गया। दोनों को उनके दोस्त और स्थानीय लोग भीमताल सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने चेतन को मृत घोषित कर दिया। ईशान को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
लोनिवि पर फूटा गुस्सा
स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए लोनिवि की ओर से सड़क किनारे हुए गड्ढों को जिम्मेदार ठहराया है। क्षेत्र के वीरू मेहरा ने कहा कि यहां यह गड्ढा काफी समय से है, जिसे मिट्टी से भर दिया गया था। बारिश में मिट्टी बहने से फिर से गड्ढा हो गया था। लोनिवि के जेई केके पाठक ने पुष्टि की कि मिट्टी बहने से फिर से सड़क पर गड्ढा हो गया था। रविवार को फिर उसे मिट्टी से भर दिया गया।
बिहार:- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में…
हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों के युवाओं के पास अग्निवीर बनने का मौका है। भर्ती…
उत्तर प्रदेश:- यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार को समाप्त हो रही हैं। 19 मार्च से…
उत्तर प्रदेश:- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल की जामा मस्जिद की रंगाई पुताई व लाइटिंग का…
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस इस महीने के अंत में भारत की यात्रा पर आएंगे, उनके…
चंडीगढ़:- वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में पंजाब…