उत्तराखण्ड

मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम का किया आयोजन

देहरादून: मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 13 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें 6 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में तिमली निवासी जीत सिंह रौथाण ने गदनू को सड़क मार्ग से जोड़ने हेतु सर्वेक्षण होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं होने की शिकायत दर्ज की। मनसूना निवासी पूरण लाल ने उनकी किसान सम्मान निधि व वृद्धावस्था पेंशन न आने की समस्या से अवगत कराया। बांसी गांव के भरत सिंह ने उनके द्वारा गौशाला निर्माण करवाने के बाद भी स्वीकृत धनराशि का भुगतान न करने, जग्गी कांडई निवासी अनूप सिंह पीएमजीएसवाई के तहत उनके आवासीय भवन के ऊपर से जाने वाली सड़क का पानी आने, पुनाड़ वार्ड नं. 6 निवासी सुशील चंद्र डियूंडी ने जिला प्रशासन द्वारा अधिग्रहित दुकानों के एवज में दुकान आवंटित करने तथा वार्ड नं. 7 निवासी केवलानंद कांडपाल निवासी उनके आवास तक अधूरे रास्ते निर्माण की शिकायत दर्ज की।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि जनता मिलन कार्यक्रम में जो भी शिकायतें व समस्याएं दर्ज हो रही हैं उनका निराकरण त्वरित गति से करना सुनिश्चत करें। इसमें किसी भी दशा में कोई विलंब न किया जाए। शिकायतों पर की गई कार्यवाई की जानकारी जिला कार्यालय एवं संबंधित शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से अवगत करवाया जाए।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी शरत सिंह भंडारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्षवर्द्धन भट्ट, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियंता जल संस्थान अनीश पिल्लई, जल निगम नवल कुमार, एनएच निर्भय सिंह, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी विमल सिंह गुसांई, खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ सूर्यप्रकाश शाह सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आये ग्रामीण मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago