उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी सोनिका ने सुनी जनता की समस्या, जनसुनवाई में 92 शिकायतें हुए प्राप्त

देहरादून: देहरादून जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 92 शिकायतें प्राप्त हुई प्राप्त शिकायतों में भूमि संबंधी विवाद, लैंड फ्राड, आपसी विवाद, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, पारिवारिक विवाद, पहाड़ों में ओवर लोडिंग, नेटर्वक समस्या आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा जल्द ही रिकार्ड चैककर विकसित करने की तैयारी की जा रही है जिस पर भूमि संबंधी  रिकार्ड चैक किए जा सकेंगे, तथा भूमि धोखाधड़ी फर्जीवाडे से बचा जा सकेगा। जनसुनवाई के माध्यम से दिव्यांग बच्चे को स्कूटी दिलाए जाने पर संबंधित द्वारा जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

विगत जनसुनवाई में एमएच काजी निवासी इंदर रोड़ द्वारा अपने दिव्यांग बच्चे को स्कूटी दिलाए जाने का अनुरोध किया गया था, जिस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। एमएच काजी ने जिलाधिकारी के प्रयास तथा सहायक अभियन्ता एमडीडीए अजय माथुर के समन्वय से स्कूटी दिलाए जाने पर जिलाधिकारी एवं एमडीडीए अभियन्ता का धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिलाधिकारी ने चकराता त्यूनी में ओवर लोडिंग की शिकायतों पर संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि ओवरलोडिंग पर कार्यवाही करें। इसी प्रकार नेटवर्क एवं सर्वर डाउन रहने से शासकीय आनलाइन कार्यों में बाधा उत्पन्न होने की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी त्यूनी को जांच करने के निर्देश दिए साथ ही बीएसएनएल के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। भूमि संबंधी प्रकरणों एवं लैंड फ्राड की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जनमानस से अनुरोध किया कि भूमि क्रय करने से पहले रिकार्ड अवश्य जांच लें। तथा प्लाट क्रय करते समय एमडीडीए द्वारा स्वीकृत प्लाट ही क्रय करें जिससे भूमि संबंधी धोखाधड़ी से बचा जा सके।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें। ताकि लोगों को अनावश्यक न भटकना पड़े। साथ ही शिकायत की स्थिति के संबंध में शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए।   इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डा0 एस के बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम जगदीश लाल, प्रभागीय वनाधिकारी चकराता कल्याणी, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द दुर्गापाल, नगर मजिस्टेट कुश्म चैहान, पुलिस अधीक्षक क्राईम सर्वेश पंवार, निदेशक ग्राम्य विकास अधिकारी आर.सी तिवारी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड़, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन, सहायक अभियन्ता एमडीडीए अजय माथुर सहित विद्युत, लोनिवि, जल संस्थान, पीएमजीएसवाई, पेयजल निगम, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई आदि संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थिति रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago