देहरादून;- पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि पूरे उत्तराखंड में आंचल दूध के 100 आउटलेट खोलने की तैयारी राज्य सरकार कर रही है हमारी कोशिश यह है कि आंचल कि सभी वैरायटी पब्लिक तक पहुंच सके इसके अलावा चाहे अमूल हो वर्का हो या फिर अमूल कुल्फी के अलावा अमूल की आइसक्रीम मक्खन यह सब बाजार में उपलब्ध है। आंचल को डायवर्सिफाई करने के लिए हमारी कोशिश यही है कि आंचल की सभी वैरायटी मार्केट में उपलब्ध हो सके जैसे लस्सी, दही, आइसक्रीम फ्लेवर्ड मिल्क एवं अन्य प्रोडक्ट भी मार्केट में आसानी से उपलब्ध हो सके अभी हमने इसके लिए 53 जगहों को चिन्हित किया है जिनको फर्स्ट फेज के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
आंचल दूध का सबसे पहला कैफ़े घंटा घर में हमारी सरकार ने खोला है इसके अलावा 13 कैफ़े इस महीने के आखिर में हम आंचल दूध के खोलेंगे जैसे रुद्रपुर, खटीमा, काठगोदाम, इसके अलावा देहरादून में भी और आउटलेट खोले जाएंगे इसके लिए हमने कोशिश करी है कि हमारे विभाग का इसमें पैसा कर ना हो उन्होंने बताया जितनी भी सरकारी जगह है जिला अधिकारी का ऑफिस हो या फिर सरकारी विभाग के अन्य दफ्तर हो इसके अलावा बस अड्डे हो इनको हमने शॉर्टलिस्ट किया है जहां पर आंचल के बूथ आसानी से खोले जा सकें।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…