चंडीगढ़:- पंजाब में युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का आंकड़ा 51,000 पार करने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को बड़ी घोषणा की कि 50,000 और सरकारी नौकरियां दी जाएंगी जिससे युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरियां मिल जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार का ‘मिशन रोजगार’ जारी रखते हुए 763 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने तीन वर्षों में युवाओं को 51,655 सरकारी नौकरियां दी हैं। इन युवाओं के लिए आज ऐतिहासिक दिन है जो सहकारिता, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण, उच्च शिक्षा व भाषा विभाग में चुने गए हैं।
रोजगार देकर युवाओं के हाथों में टिफिन सौंपना चाहता हूं: CM मान
उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार किसी भी सरकार ने सत्ता में आने के 36 महीनों में युवाओं को रिकॉर्ड 51,000 से अधिक नौकरियां दी हैं। यह शगुन पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं युवाओं को रोजगार देकर उनके हाथों में टिफिन सौंपना चाहता हूं ताकि वे नशे वाली सिरिंज से दूर रह सकें।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…