उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने बाहुबली राजा भैया के परिवार के खिलाफ जमीन के मामले में कार्रवाई की घोषणा

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गलत तरीके से जमीन खरीदने वालों पर ठोस कार्रवाई की बात कही थी। अब उत्तर प्रदेश के बाहुबली राजा भैया के परिवार से मुख्यमंत्री ने कार्रवाई की शुरुआत की है। आखिर क्या है मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 सितंबर को देहरादून में एक प्रेस वार्ता की। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रदेश में ऐसे लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की बात कही जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर जमीनें खरीदी हैं। उत्तराखंड के बाहर से आए लोग जिन्होंने नियम विरुद्ध जमीन खरीदी हैं या फिर जिन्होंने जिस उद्देश्य से जमीन खरीदी उसे पूरा नहीं किया ऐसे लोगों के खिलाफ मुख्यमंत्री ने ठोस कार्रवाई की बात कही थी।

बाइट पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के बयान के बाद अब सबसे पहले राज्य में नैनीताल जिला प्रशासन ने ठोस कार्रवाई की है। जमीनों के मामले में राज्य में पहली कार्रवाई उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता राजा भैया के परिवार पर हुई है। राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की 27.5 नाली जमीन सरकार में निहित कर दी गई है। नैनीताल जनपद के बेतालघाट के सिलटोना गांव में साल 2007 में भानवी सिंह ने 27.5 नाली जमीन कृषि के उद्देश्य से खरीदी थी। लेकिन 16 साल बाद भी इस जमीन में खेती नहीं की गई। ऐसे में प्रशासन में नियम विरुद्ध जमीन खरीदने के मामले में कार्रवाईकी है।

इस कार्रवाई को लेकर उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक पुष्कर सिंह धामी सरकार ने पहले भी लोगों को चेतावनी दी थी ऐसे लोग संभल जाएं जो राज्य के बाहर से उत्तराखंड में जमीनों की खरीद फरोख्त कर रहे हैं और नियम विरुद्ध जमीन खरीद रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बाहुबली राजा भैया के परिवार पर कार्रवाई से आप समझ जाइए कि जल्द ही और भी बड़ी कार्रवाई होने जा रही हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago