उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी भाजपा की दो दिवसीय प्रांतीय कार्यसमिति बैठक में हुए शामिल

 ऋषिकेश (रायवाला) :  भारतीय जनता पार्टी की ऋषिकेश के रायवाला में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में शामिल हुए, भाजपा उत्तराखंड  की “प्रदेश कार्यसमिति” की बैठक के द्वितीय दिवस  पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।

 

दीप प्रज्वलन करते हुए मुख्यमंत्री धामी

बैठक में प्रदेश सरकार के कामकाज तथा मंत्रियों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। ऋषिकेश के रायवाला में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति रविवार को शुरू हो गई थी। सोमवार को दूसरे दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा सरकार के मंत्री कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि कार्यसमिति में सोमवार को सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश किया जाएगा।

 

परखा जाएगा जिलों के प्रभारी मंत्रियों का काम

 

बताया कि सरकार के काम की समीक्षा के साथ जिलों के प्रभारी मंत्रियों का काम भी परखा जाएगा। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में संगठन का भी कामकाज परखा जाएगा। कमियों को दूर करने के साथ ही कार्यक्रमों की सफलता के लिए भी तालमेल बनाए जाने पर बातचीत होगी।

निकाय चुनाव तथा लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा

 

इसके अलावा मंत्रियों के अभी तक के रिपोर्ट कार्ड को भी चेक किया जाएगा। मंत्रियों के जनपदों में निर्धारित प्रवास को लेकर भी जवाब तलब होगा। उन्होंने बताया कि राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा के अलावा आगामी निकाय चुनाव तथा लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड को जी-20 की मेजबानी मिली है। जी-20 की तैयारियों को लेकर सरकार के साथ संगठन की भूमिका को लेकर भी चर्चा होगी।

बैठक शामिल  में गणमान्य लोग

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, टिहरी लोकसभा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, प्रभारी प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, कार्यक्रम प्रभारी आदित्य चौहान, मयंक गुप्ता, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चौहान, मेजबान संगठनात्मक जनपद के जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago