उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने अभियोजन विभाग की मजबूती हेतु अन्य राज्यों की व्यवस्थाओं का भी अध्ययन करने के दिए निर्देश

देहरादून:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेकर महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियन्त्रण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में सही तथ्यों से आम जनता को अवगत कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों में समय पर सजा मिले इसके लिए ऐसे प्रकरणों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के अधीन लाये जाने की व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए।

उन्होंने अभियोजन विभाग की मजबूती हेतु अन्य राज्यों की व्यवस्थाओं का भी अध्ययन करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में पुलिस जांच त्वरित और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। ऐसे मामलों की विवेचना में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए। साथ ही न्यायालयों में भी प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए। ताकि अपराधी किसी दशा में बचने न पाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के प्रति अपराध को रोकने के लिए जन सहभागिता जरूरी है।

इस संबंध में महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े संगठनों से नियमित संपर्क रखा जाए। सिस्टम इस प्रकार का हो कि महिलाओं का इसके प्रति विश्वास बढ़े और वे अपनी शिकायतें बिना संकोच के दर्ज करा सकें। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पाण्डे, अपर सचिव न्याय सुधीर कुमार सिंह, सहित पुलिस एवं गृह विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी की कोशिशों का मिलेगा फल, उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश बनाने की मुहिम रंग ला…

14 hours ago

हरिद्वार में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह लोग गिरफ्तार

हरिद्वार:- उत्‍तराखंड के हरिद्वार में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। छह…

14 hours ago

पलोटा गांव में हिंसा, आपसी रंजिश में ग्राम प्रधान पर हमला, सिर पर हथौड़े से वार कर गंभीर रूप से घायल किया

देहरादून:- आपसी रंजिश के चलते एक ग्रामीण ने ग्राम प्रधान के सिर पर हथौड़े से…

15 hours ago

चीड़ के पेड़ों के साथ पहाड़ी दरकने से हाईवे पर बढ़ी मुश्किलें, यात्रियों के लिए चिंता का विषय

बदरीनाथ:-  बदरीनाथ धाम के आस्था पथ बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग के समीप पर्थाडीप भूस्खलन…

17 hours ago

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत सलेमपुर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या की उपस्थिति

हरिद्वार:- आज महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार के सलेमपुर में राष्ट्रीय…

18 hours ago

पीएमएचएस का बड़ा निर्णय, प्रदेशभर में चार अक्टूबर से डॉक्टर करेंगे कार्य बहिष्कार

देहरादून:- प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ (पीएमएचएस) ने लंबित मांगों को लेकर चार अक्टूबर से…

18 hours ago