उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के दृष्टिगत वहां धारण क्षमता बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जाएं। उत्तराखण्ड की आगामी चारधाम यात्रा के सफल संचालन और यात्रा को सुगम बनाने के लिए अभी से पूरी तैयारियां की जाएं। चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए यात्रा प्राधिकरण बनाने के लिए सभी प्रक्रियाएं 30 जनवरी, 2025 तक पूर्ण की जाएं। 15 जनवरी तक चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों और हितधारकों के साथ बैठक कर उनके सुझाव लिए जाएं। तीर्थ पुरोहितों और स्टेक होल्डर से सुझाव लेकर यात्रा प्रबंधन के लिए जो अच्छा हो सकता है, वह किया जाए। सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी का बेहतर इस्तेमाल करते हुए यात्रा पंजीकरण की व्यवस्था मजबूत की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के इन चारों धामों की यात्रा राज्य के मान और सम्मान से जुड़ी यात्रा है। गत वर्ष चारधाम यात्रा में अत्यधिक श्रद्धालुओं का आगमन हुआ था। इसकी बेहतरी के लिए भी अभी से पूरी योजना बनाकर कार्य किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि चारधाम यात्रा मार्गों पर जिन स्थानों पर वाहनों को रोकने की व्यवस्था हो, उन स्थानों पर पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था के साथ ही होटल, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता और अन्य सभी मूलभूत आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि चारों धामों के आस-पास के पौराणिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के शीतकालीन प्रवास स्थलों पर यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जाएं। शीतकालीन यात्रा के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं बनने से चारधाम यात्रा के दौरान भी इससे व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य के इन चारों धामों के शीतकालीन प्रवास स्थलों के आसपास के पौराणिक क्षेत्रों के विकास के साथ ही पंच बदरी और पंच केदार के महत्व के बारे में भी व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए और इनका सुनियोजित विकास भी किया जाए।

इस अवसर पर भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक के निदेशक प्रो. धीरज शर्मा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से गत वर्षों में चारधाम यात्रा के दौरान आई प्रमुख कठिनाइयों और उनके समाधान के लिए क्या उपाय किये जा सकते हैं इस बारे में बताया। उन्होंने चारधाम यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन और पंजीकरण व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जानकारी दी। बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगौली, सचिव कुर्वे, विशेष कार्याधिकारी पर्यटन विभाग भाष्कर खुल्बे, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी अंशुमान उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का त्रियुगीनारायण मंदिर दौरा, पूजा के साथ व्यवस्थाओं में सुधार पर जोर

उत्तराखंड के धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों को बेहतर बनाने के संकल्प के तहत श्री बदरीनाथ-केदारनाथ…

5 hours ago

युवा शक्ति का कमाल: 21 वर्षीया प्रियंका नेगी ने जीती ग्राम प्रधानी, बनीं चमोली की सबसे युवा प्रधान

चमोली (उत्तराखंड): जिले की जनता ने लोकतंत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए 21…

6 hours ago

मुजफ्फरपुर में धड़ल्ले से चल रही थी नकली सिगरेट फैक्ट्री, मुशहरी में भंडाफोड़, संचालक लापता

मुजफ्फरपुर  – थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में एकांत स्थान पर संचालित की जा रही…

7 hours ago

छात्रा की संदिग्ध मौत से हड़कंप: ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय के हॉस्टल में घटना, जांच जारी

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत भवाली के निकट फरसौली स्थित ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय में…

8 hours ago

झारखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देवघर एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर देवघर पहुंचीं। देवघर एयरपोर्ट…

8 hours ago

हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: भूस्खलन से 302 मार्ग अवरुद्ध, अगले एक हफ्ते भारी बारिश का खतरा

शिमला – हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित…

8 hours ago