उत्तराखण्ड

छात्रा की संदिग्ध मौत से हड़कंप: ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय के हॉस्टल में घटना, जांच जारी

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत भवाली के निकट फरसौली स्थित ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय में अध्ययनरत 18 वर्षीय एक छात्रा बुधवार को छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली। घटना की सूचना मिलने पर छात्रावास प्रबंधन ने उसे तत्काल भवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी वासवी

मृतक छात्रा की पहचान वासवी तोमर, पुत्री रामकृष्ण तोमर निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह विश्वविद्यालय में बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और फरसौली स्थित छात्रावास में रह रही थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वासवी दोपहर लगभग 1 से 1:30 बजे के आसपास अपने कमरे में गई थी। जब उसकी रूममेट शाम करीब 5:30 बजे लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। संदेह होने पर छात्रावास अधीक्षक को सूचना दी गई। दरवाजा खोले जाने पर वासवी को फंदे से लटका हुआ पाया गया।

सुसाइड नोट को लेकर असमंजस

कुछ सहपाठियों का दावा है कि कमरे में कोई लेख मौजूद था जो सुसाइड नोट जैसा प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस ने इस दावे से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि मौके से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है। छात्रा का मोबाइल फोन व अन्य निजी सामान जब्त कर लिया गया है और डिजिटल उपकरणों की जांच के साथ-साथ मौत के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद खुलासा संभव

भवाली कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचायतनामा भरने के उपरांत शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई थी, जो गुरुवार को लखनऊ से भवाली पहुंच गए हैं।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और डिजिटल जांच के आधार पर ही मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सकेगा। विश्वविद्यालय और छात्रावास प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago