राष्ट्रीय

इंद्रपुरी पॉलिटेक्निक हॉस्टल में संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बिहार :- रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र स्थित एक पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में पंखे से लटका एक छात्रा का शव बरामद हुआ है। इंद्रपुरी के पटनवा खुर्द स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल से शुक्रवार सुबह छात्रा का शव बरामद होने से कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है तथा घटना की जानकारी पुलिस के साथ-साथ परिजनों को भी दे दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीया छात्रा शाल्वी कुमारी अरवल जिले के नादीखुर्द गांव की निवासी रंजय सिंह की पुत्री बताई जाती है। मृत छात्रा पॉलिटेक्निक कॉलेज के दूसरे वर्ष की छात्रा थी, जो पॉलिटेक्निक कॉलेज के आवासीय परिसर स्थित एक कमरे में अकेले रहती थी। वहीं, घटना की सूचना पर हॉस्टल प्रशासन एवं हॉस्टल में रह रहे अन्य छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच हुआ है तथा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी दी गई कि गुरुवार रात करीब दो बजे हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका छात्रा का शव देखकर कुछ छात्र-छात्राओं ने अचानक चिल्लाना शुरू कर दिया। उसके बाद कॉलेज प्रबंधन, शिक्षक एवं हॉस्टल के वॉर्डन भी इकट्ठा हो गए और हॉस्टल में रह रहे सभी छात्र अपने-अपने कमरों से बाहर निकल गए। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन द्वारा घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए इंद्रपुरी थाना के चौकीदार श्रीनिवास राम ने बताया कि गुरुवार रात करीब दो बजे सूचना मिली कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में एक छात्रा ने फांसी लगा ली है। उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के आने के बाद पंखे से लटके शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। फिलहाल, शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है तथा पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

वहीं, मामले में फांसी लगाने के दौरान छात्रा द्वारा किसी के साथ वीडियो कॉल पर बात करने की भी जानकारी सामने आई है। इसके अलावा पिछले महीने ही पॉलिटेक्निक कॉलेज के आवास में रह रही छात्राओं ने हॉस्टल में मिल रहे भोजन को लेकर भी कॉलेज के प्राचार्य से शिकायत की थी। इसको लेकर पुलिस ने सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago