उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने ‘नियुक्ति पत्र वितरण समारोह’ में लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 892 वन आरक्षी तथा 104 सहायक लेखाकारों को सौंपे ज्वाइनिंग लेटर

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र गढ़ी कैंट में वन विभाग द्वारा आयोजित ‘नियुक्ति पत्र वितरण समारोह’ में लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 892 वन आरक्षी तथा 104 सहायक लेखाकारों को ज्वाइनिंग लेटर सौंपे। चयनित 104 सहायक लेखाकारों में 59 वन तथा 45 तकनीकी शिक्षा विभाग के शामिल हैं। वन विभाग के अधीन अप्रैल 2017 से अब तक समूह ग के विभिन्न 4406 पदों पर नियुक्ति की गई, जिसमें जुलाई 2021 से अब तक 2528 नियुक्तियां शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि त्वरित गति से विभागों में रिक्त पदों पर प्रदेश के होनहार नौजवानों को अवसर  दिए जाएं। प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही धांधली को दूर कर हमनें भर्ती प्रक्रियाओं में व्यापक बदलाव किए हैं। हम भविष्य में अधिक से अधिक युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार के अवसर मुहैया कराएंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित ‘वैश्विक निवेश सम्मेलन’ में ₹ 3.50 लाख करोड़ के निवेश प्राप्त हुए हैं। इसमें 50 से अधिक देशों के निवेशक भी शामिल हैं इससे प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ युवाओं को रोजगार के और अधिक अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु, वन प्रमुख (हॉफ) अनूप मलिक, सचिव तकनीकी शिक्षा रविनाथ रमन तथा संबंधित अधिकारी और नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवा उपस्थित थे।

AddThis Website Tools
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

किसान सेवा केंद्र पर यूरिया न मिलने से भड़के किसान, भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया घेराव

किसान सेवा केंद्र से किसानों को यूरिया खाद नहीं दिए जाने से क्षेत्र के किसानों…

15 hours ago

पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा: कार-टेंपो की टक्कर में मां-बेटे समेत 5 की मौत, 7 घायल

पीलीभीत जिले के जहानानाबाद क्षेत्र में शनिवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। कार और टेंपो…

1 day ago

अलर्ट : देवप्रयाग में अलकनंदा उफान पर, चेतावनी के निशान तक पहुंचा गंगा का जलस्तर

उत्तराखंड में  लगातार बारिश से देवप्रयाग में अलकनंदा उफान पर आ गई। गंगा का जल…

2 days ago

CM रेखा गुप्ता बोलीं: “असुरी शक्तियों से डरने वाली नहीं, तूफानों से जूझने की आदत है”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स  के वार्षिक दिवस समारोह…

2 days ago

पंजाब के CM भगवंत मान का आरोप: केंद्र सरकार काट रही 8 लाख से ज्यादा राशन कार्ड

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भाजपा पर पंजाब में राशन कार्ड काटने का आरोप…

2 days ago

कुदरत का कहर , थराली तहसील में फटा बादल, कई इलाकों में भारी नुकसान, राहत कार्य जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने से तबाही मच गई है। थराली तहसील के…

2 days ago