उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, आगामी कांवड़ मेले के लिए सभी सुरक्षात्मक तैयारियां पूरे करने के दिए निर्देश

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिये कि मानसून के बाद एक माह में प्रदेश के सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मानसून अवधि के बाद सभी निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाय। कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। आगामी कांवड़ मेले के दृष्टिगत सुरक्षात्मक रूप से सभी तैयारियां पूर्ण करने के साथ ही सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सबंधी सभी सुविधाएं बेहतर रखने और घाटों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि पर्वतीय क्षेत्रों में धारण क्षमता के अनुसार ही निर्माण कार्य किए जाएं। पर्यटन स्थलों पर पार्किंग व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए रिक्त स्थानों को चिन्हित कर पर्याप्त पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन सरकारी गेस्ट हॉउस की स्थिति सही नहीं है, उनकी सही तरीके से मेंटेनेंस कराई जाए। अतिथि गृह में ठहरने वालों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जीएसटी कलेक्शन बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य में किसी तरह की जीएसटी चोरी न हो। जरूरत पड़ने पर इसके लिए अभियान चलाया जाए। जीएसटी पंजीकरण के लिए व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को जागरूक किया जाए। डिजिटल पेंमेट को बढ़ावा देने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं।  बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एडीजीपी ए.पी अंशुमन एवं आईजी कृष्ण कुमार वी.के उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक तनाव चरम पर, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, अस्पताल अलर्ट

भारत ने पहलगाम हमले का बदला पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करके लिया। इसके…

44 mins ago

तुंगवाली में किसान के घर के पास धमाका, दरवाजों और शैड को हुआ नुकसान

पंजाब:-  बठिंडा के गांव तुंगवाली एवं बीड तलाब समेत अन्य जगहों पर बीती देर रात…

1 hour ago

पहलगाम हमले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सेना के समर्थन में निकाली तिरंगा यात्रा

देहरादून:-  भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने तिरंगा मार्च निकाला, कांग्रेस प्रदेश…

1 hour ago

पर्यटकों की कार का मसूरी में हादसा, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

मसूरी:- मसूरी में शुक्रवार को पर्यटकों की एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे…

2 hours ago

इंद्रपुरी पॉलिटेक्निक हॉस्टल में संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बिहार :- रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र स्थित एक पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में…

2 hours ago

नूंह में कुएं में जहरीली गैस का कहर, तीन की मौत, एक गंभीर

हरियाणा:- नूंह जिले के मांडी खेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ…

2 hours ago