हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलौर में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह के अवसर पर ₹46.78 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें ₹45.62 करोड़ लागत की 21 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹1.16 करोड़ की 8 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवंटित आवासों की चाबी, गैस कनेक्शन के साथ स्वयं सहायता समूहों को दी जाने वाली धनराशि के चेक, पीएम मातृ वंदन योजना के पात्रों को महालक्ष्मी किट, प्रदान किए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकास की मुख्य धारा से समाज के अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाएं तथा सुविधाएं पहुँचे, यही ध्येय लेकर सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका एक ही लक्ष्य है उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाना। अपने इसी ध्येय की प्राप्ति के लिए हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरक मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु अनेक काम किये गए हैं। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से देश का हर व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…