देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को स्थगित कर आज देहरादून पहुंच रहे हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वनाग्नि पर प्रभावी रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करेंगे। ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत पेयजल की समुचित व्यवस्था और आगामी मानसून सीजन को लेकर की जा रही तैयारियों की भी मुख्यमंत्री समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री बुधवार को सचिवालय में चार धाम यात्रा की तैयारियों और यात्रा मार्गों पर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगे। बैठक के उपरान्त मुख्यमंत्री रुद्रप्रयाग जाकर श्री केदारनाथ में और पैदल यात्रा मार्गों पर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं के साथ ही यातायात प्रबंधन के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…