उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने कहा वनाग्नि पर नियंत्रण पाने के लिए हमारी सरकार कर रही हर मोर्चे पर कार्य

उत्तराखंड:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वनाग्नि पर नियंत्रण पाने के लिए हमारी सरकार हर मोर्चे पर कार्य कर रही है। सेना की सहायता लेने के साथ ही अधिकारियों को भी ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर वनाग्नि पर नियंत्रण पाने के निर्देश दिए हैं। जो भी अराजक तत्व जंगलों में आग लगाकर उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई भी हमारी सरकार सुनिश्चित कर रही है।  वहीं डीजीपी अभिनव कुमार ने वनाग्नि की घटनाओं में कार्रवाई के लिए रिस्पांस टाइम को कम से कम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दमकल वाहनों को ऐसी जगहों पर तैनात करने को कहा जहां से आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए जल्द से जल्द पहुंचा जा सके। उन्होंने ऐसी वन रेंज को चिह्नित करने के निर्देश भी दिए जहां पर बार-बार वनाग्नि की घटनाएं हो रही हैं। डीजीपी सोमवार को अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा की तैयारियों और वनाग्नि पर कार्रवाई के संबंध में बैठक कर रहे थे।

डीजीपी ने चारों धाम और हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को समय से सुदृढ़ करने को कहा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक होने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यात्रा ड्यूटी में लगे होमगार्ड, पुलिस और पीआरडी जवानों के रहने और खाने की व्यवस्था के लिए वेलफेयर अफसर नियुक्त करने के निर्देश भी दिए। कहा कि किसी भी आयोजन में सोशल मीडिया की अहम भूमिका रहती है। ऐसे में जरूरी है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट को वायरल न होने दें। लगातार सोशल मीडिया की निगरानी की जाए।  उन्होंने यात्रा मार्ग पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के व्यवहार को भी ठीक करने के निर्देश दिए। उनके अनुशासन और मनोबल में कमी न आए इसके लिए उन्होंने जनपद प्रभारी की जिम्मेदारी तय की। उन्होंने वनाग्नि की घटनाओं पर अब तक की स्थिति के बारे में जानकारी ली। कहा कि वनाग्नि की सूचना पर तत्काल घटना पर पहुंचा जाए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago