देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग कर शोधार्थियों, स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की। इस अवसर पर स्नातक के 3290, स्नातकोत्तर के 2009 एवं शोध के 34 दीक्षार्थियों को उपाधियां दी गई। मुख्यमंत्री ने सभी दीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की, कि शिक्षा ग्रहण करने के बाद हमारे ये युवा जिस भी क्षेत्र को चुनेंगे, उस क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे एवं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि आज का नया भारत अपनी प्राचीन शैक्षणिक व सांस्कृतिक पद्धति को केंद्र में रखते हुए नए बदलावों की ओर अग्रसर है।
हम #AzadiKaAmritKaal में प्रवेश कर गये हैं। हम सबको प्रण करना होगा कि हम अपने कार्यों से देश और समाज के लिए अहम योगदान दें। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्री गुरु राम शिक्षा मिशन की स्थापना 1952 में श्री महंत इंदिरेश चरण दास जी महाराज द्वारा समाज के सभी वर्गों के छात्रों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के लिए की गई थी। आज यह मिशन लाखों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर मिशन के अध्यक्ष श्री महंत देवेंद्र दास महाराज, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक विनोद चमोली, श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यू.एस. रावत, विश्व विद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. डी.पी. सिंह एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…