देहरादून:- मुख्यमंत्री धामी लैंड जिहाद के खिलाफ सख्त तेवर अख्तियार कर रखे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत की। राज्य में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने पहले भी कहा है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार अतिक्रमण या अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे प्रदेश में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक समस्त सरकारी भूमि पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त नहीं हो जाती।
मुख्यमंत्री धामी ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अच्छा होगा कि लोग सरकारी भूमि से खुद अतिक्रमण हटा लें, वरना धीरे-धीरे नंबर तो सबका ही आएगा। उन्होंने कहा कि सरकार हर कीमत पर अतिक्रमण हटाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत सारे लोग अतिक्रमण के संबंध में मुझसे मिले। उन्होंने मुझे भरोसा दिया कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लेंगे। सीएम ने कहा कि यह अच्छा है कि वे स्वतः ही अतिक्रमण हटाने को तैयार हैं। वरना सरकार का अभियान अनवरत जारी रहेगा और धीरे-धीरे सबका नंबर आएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…