उत्तराखण्ड

नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए यातायात पुलिस शुरू करने जा रही ‘फैलोशिप’ कार्यक्रम

देहरादून: विभिन्न कॉलेज एवं विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहे छात्रों के अलावा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए यातायात पुलिस ‘फैलोशिप’ कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। एक महीने के विशेष कार्यक्रम में युवाओं को यातायात से संबंधित बारीकियां सिखाई जाएंगी। उन्हें यातायात प्रबंधन, कैमरे, ड्रोन के बारे में गहनता से जानकारी दी जाएगी।

यातायात पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने बताया कि नौजवानों के लिए फैलोशिप कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं। एक महीने के फैलोशिप प्रोग्राम में 10 से 15 नौजवानों का चयन किया जाएगा। उन्हें फील्ड की ट्रेनिंग दी जाएगी। अधिकारियों के साथ अटैच किया जाएगा। इन युवाओं को मार्डन साइंटेफिक टूल, यातायात पुलिस की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले कैमरे, ड्रोन, वाहनों और उपकरण की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि यातायात की समस्या के निस्तारण को लेकर उनसे एक रिपोर्ट भी मांगी जाएगी। अंत में उन्हें प्रमाणपत्र दिया जाएगा। जो युवा इंजीनियरिंग या अन्य फील्ड में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह कार्यक्रम काफी लाभकारी साबित होगा।

21 से 27 मई के बीच होगा प्रशिक्षण

कार्यक्रम के तहत 13 से 20 मई तक आवेदन लिए जा रहे हैं।

21 से 27 मई तक आवेदन की स्क्रीनिंग होगी और 28 मई से 26 जून तक उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके बाद 27 जून को उन्हें पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

चयन कमेटी में पुलिस अधीक्षक यातायात को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि कृष्णा मैनन कालेज मुंबई विवि के निदेशक, क्षेत्राधिकारी यातायात, सहायक परिवहन अधिकारी प्रवर्तन और सहायक अभियंता लोनिवि को सदस्य बनाया गया है।

प्रक्रिया

यातायात फैलोशिप कार्यक्रम के लिए युवाओं की उम्र 18 से 30 के बीच होनी चाहिए।

चयनित युवाओं को यातायात नियमों के प्रति प्रशिक्षित किया जाएगा।

युवाओं को सीनियर अधिकारी के साथ उनकी फैलोशिप के लिए तैनात किया जाएगा।

कमेटी की ओर से साप्ताहिक रिपोर्ट की जाएगी।

प्रतिदिन तीन से चार घंटे तिराहों व चौराहों पर यातायात पुलिस के साथ काम करेंगे।

कमेटी उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित करेगी।

कोर्स में रहेगा खास

यातायात का संचालन

सड़क हादसे व कारणों के बारे में जानकारी

सीसीटीवी संबंधी प्रशिक्षण

ड्रोन का यातायात मैनेजर में उपयोग की जानकारी

जागरुकता अभियान

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago