उत्तराखण्ड

देहरादून एसएसपी ने युवाओं के खिलाफ विशेष यातायात अभियान की शुरुआत की, परिजनों से काउंसलिंग का निर्देश

देहरादून:-  जनपद देहरादून में घटित सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण में अधिकतर दुर्घटनाओं में युवा वर्ग के शामिल होने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को यातायात नियमों को उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों, विशेषकर युवा वर्ग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है, साथ ही एक नई पहल की शुरुआत करते हुए सभी अधिनस्त अधिकारियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्रवाई के साथ-साथ मौके पर उनसे उनके परिजनों का नंबर लेकर उनके परिजनों से वार्ता करने तथा उनके परिजनों को युवाओं द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन कर अपने व दूसरों के जीवन को खतरे में डालने के संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही परिजनों को अपने स्तर से बच्चों की काउंसलिंग कर उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित करने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

उक्त अभियान की शुरुआत करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं सड़कों पर उतरकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करवाई गई, इस दौरान उनके द्वारा मौके से युवाओं के परिजनों से वार्ता कर उन्हें उनके ननिहालों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन कर अपने जीवन को खतरे में डालने की जानकारी देकर अपने स्तर से भी बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

एसएससी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों विशेषकर युवा वर्ग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस द्वारा मौके से ही नियमों का उल्लंघन करने वाले युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्रवाई के साथ-साथ उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है तथा उन्हें युवाओं द्वारा नियमो का उल्लंघन करने के संबंध में जानकारी दी जा रही है। आगामी दिनों में पुलिस द्वारा उक्त अभियान में कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं को भीअपने साथ रखा जाएगा, जिनके द्वारा मौके पर नियमो का उल्लंघन करने वाले स्टूडेंट्स/युवाओं की काउंसलिंग करते हुए उनके परिजनों से वार्ता की जाएगी, साथ ही जरूरत पड़ने पर परिजनों की भी काउंसलिंग की जाएगी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago