देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इंटेलीजेंस ने सुरक्षा के मानकों का सख्ती से पालन करने व सत्यापन के बाद ही आंगतुकों से मिलने की सलाह दी है। इस रिपोर्ट के बाद सीएम आवास, सचिवालय व मुख्यमंत्री के सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है।
सूत्रों ने ये संकेत दिए है, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को हुए घटनाक्रम के बाद इंटेलीजेंस ने रविवार को मुख्यमंत्री को रिपोर्ट भेजी है। साथ ही मुख्यमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने को भी कहा गया है।
सूत्रों ने बताया कि इंटेलीजेंस ने अपनी रिपोर्ट में सुरक्षा मानकों के सख्ती से पालन को कहा गया है सूत्रों का मानना है कि मुख्यमंत्री, कॉमन सिविल कोड, धर्मांतरण कानून और लैंड जिहाद पर सख्ती को लेकर चर्चाओं में हैं। ऐसे में उन की सुरक्षा को लेकर कोई चूक बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…