उत्तराखण्ड

शहर में पार्किंग की समस्या दूर करने को लेकर एमडीडीए का ये है प्लान

देहरादून: दून शहर में बढ़ते ट्रैफिक की समस्या से आम जन जहां आये दिन परेशान रहता है तो वहीं सरकार भी अब इस समस्या के स्थायी निदान के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रही है। इसी हेतु MDDA में वीसी बंशीधर तिवारी ने शहर के तमाम स्कूलों के संचालकों के साथ एक अहम बैठक की।  MDDA VC बंशीधर तिवारी ने बताया कि आज शहर के तमाम स्कूलों के संचालकों को बैठक में बुलाया गया था। उस दौरान उन्हें प्रमुख तौर पर तीन बिंदुओं के बारे में बताया गया। इसमें सबसे पहली बात ये बताई गई कि शहर में ट्रैफिक को कम करने के लिए स्कूल संचालकों को भी अपने यहां थोड़े संसाधन बढ़ाने होंगे।

दरअसल, अभी देखने मे आता है कि तमाम अभिभावक अपने निजी वाहनों से बच्चों को छोड़ने और लेने जाते हैं। इस कारण सुबह और दोपहर दोनों समय प्रमुख मार्गों पर स्थित स्कूलों की वजह से जाम की स्थिति बनती है। इसके निदान हेतु सुझाव दिया गया कि स्कूल अपने यहां ज्यादा से ज्यादा अपनी बस, वैन आदि को बढ़ावा दे ताकि अभिभावक निजी वाहनों की आदत छोड़ बच्चों के लिए स्कूली वाहनों को प्राथमिकता दें। इससे काफी हद तक शहर में यातायात की समस्या दूर होगी। इस सुझाव पर अधिकांश स्कूल संचालक राजी नजर आए।

इसी तरह से स्कूल संचालकों से कहा गया है कि जब स्कूलों की छुट्टी हो जाये तो उसके बाद वे अपने स्कूल के मैदान या जो भी पार्किंग एरिया आदि उपलब्ध हैं उन्हें वे पेड पार्किंग के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। MDDA इसकी छूट देने के लिए तैयार है। इससे जहां स्कूल को एक ओर अतिरिक्त आय होगी तो वहीं, शहर में पार्किंग की दिक्कत भी दूर हो सकेगी। साथ ही ये फार्मूला उन पर भी लागू होगा जिनके निजी प्लाट हैं। वो भी अपने प्लाट को पेड पार्किंग में परिवर्तित कर सकते हैं।  वहीं, स्कूलों को floor area ratio यानि far में भी नियमानुसार छूट दी जा सकती है। mdda vc तिवारी ने कहा कि शहर में पार्किंग समस्या के स्थायी निदान हेतु प्राधिकरण प्रतिबद्ध है और इसी कड़ी में आज इस बैठक को किया गया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago