उत्तराखण्ड

एमडीडीए उपाध्यक्ष ने कहा सॉफ्टवेयर में एकल आवासीय नक्शे का अलग से फिल्टर लगाया जाए

देहरादून:-  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा विकास प्राधिकरणों को 15 दिन में आवासीय नक्शे पास करने के निर्देशों के क्रम में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अभियंताओं की बैठक लेकर मुख्यमंत्री के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए।

एमडीडीए सभागार में आयोजित बैठक में MDDA VC तिवारी ने कहा कि आवासीय नक्शों को हर हाल में 15 दिन में पास करना सुनिश्चित करें। इस दौरान अभियंताओं द्वारा बताया गया कि अभी भी ज्यादातर आवासीय नक्शे निर्धारित अंतराल में पास कर दिए जा रहे हैं लेकिन कई बार तकनीकी समस्याएं होने के कारण नक्शा पास करने में देर होती है। उपाध्यक्ष ने इस मामले में आईटीडीए को पत्र लिखकर इस समस्या को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए।

उपाध्यक्ष ने कहा कि सॉफ्टवेयर में एकल आवासीय नक्शे का अलग से फिल्टर लगाया जाए ताकि आसानी से आवासीय नक्शे ट्रेस हो सकें। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि अगर किसी नक्शे में कोई आपत्ति लगाई जा रही है या नक्शा निरस्त किया जा रहा है तो कारणों का स्पष्ट उल्लेख किया जाए ताकि आवेदक को कम से कम दिक्कत हो। बैठक में प्राधिकरण सचिव मोहन सिंह बर्निया, अधिशाषी अभियंता अतुल गुप्ता, सुनील गुप्ता, सुधीर गुप्ता समेत अन्य अभियंता उपस्थित रहे।

एमडीडीए उपाध्यक्ष  बंशीधर तिवारी ने दो टूक शब्दों में अभियंताओं से कहा कि किसी भी सूरत में आवासीय क्षेत्रों में वेडिंग पॉइंट व होटल इत्यादि के नक्शे पास न किए जाएं। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की लापरवाही की गई तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने समस्त अभियंताओं को स्पष्ट रूप से कहा कि मॉल, होटल आदि पास करते समय रोड की चौड़ाई व आबादी का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि इन सब चीजों का हमें विकेंद्रीकरण करना है, यह सुनिश्चित किया जाए कि इस तरह की ज्यादा से ज्यादा गतिविधियां शहर से बाहर हों। साथ ही उन्होंने देहरादून व मसूरी में बनने वाली पार्किंग को लेकर भी प्रगति जानी।

उपाध्यक्ष ने कहा कि नए व्यावसायिक नक्शों में वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पिछले दिनों इसे लेकर की गई बैठक की प्रगति भी जानी जिस पर बताया गया कि जिनके द्वारा वाटर हार्वेस्टिंग नियम का पालन नहीं किया जा रहा है ऐसे प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस भेजे गए हैं। आवासीय एवं कमर्शियल नक्शों में यूरिनल पैनल का भी अलग से प्रावधान को उन्होंने अनिवार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियंताओं से अपेक्षा की कि वे शहर में चल रही प्लांटेशन ड्राइव की भी मोनिटरिंग करें।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago