देहरादून सचिवालय सेवा के व सचिवालय में तैनात अफसर भी अब फील्ड में दिखाई देंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में सचिवालय स्तर के अफसरों अनुभाग अधिकारियों की समीक्षा बैठक करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी सहमति दी है।
सुशासन व पारदर्शी कामकाज हो पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का खास फोकस है इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष कई अनुभाग अधिकारियों ने अपनी समस्याओं को भी रखा है जिसमें वर्क लोड ऑफिस के कामकाज के लिए दिया गया स्थान की दशा का भी जिक्र किया गया है।
संयुक्त सचिव संजय टोलिया ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई विषयों पर अपनी सकारात्मक सहमति दी है इससे कामकाज और बेहतर होगा वही सचिवालय में तैनात अफसरों के वाहन भत्ते आदि को लेकर भी कई महत्वपूर्ण चर्चा व निर्णय हो गए हैं।
जिनका आदेश जारी होगा वही इस विषय पर सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी का कहना है कि मुख्यमंत्री सकारात्मक सोच के व्यक्ति हैं और उनकी इस प्रकार की बैठक व सचिवालय के अफसरों की समस्याओं पर उनके द्वारा लिए गए सकारात्मक निर्णय से कामकाज और बेहतर होगा और पहाड़ में बैठे व्यक्ति को भी कई योजनाओं का समय से लाभ मिल सकेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…