नई दिल्ली:- आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को मंगलवार को फिर झटका लगा है। ताजा मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी मामले से संबंधित ईडी केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है। सीएम केजरीवाल के साथ ही राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाले से जुड़े सीबीआई केस में बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत भी 7 मई तक बढ़ा दी है। इसके अलावा आरोपित चनप्रीत सिंह की भी न्यायिक हिरासत सात मई तक बढ़ाई गई है। तीनों को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया था।
अदालत ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि केजरीवाल और के. कविता को सात मई को दो बजे वीजियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया जाए। उल्लेखनीय है कि आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च की शाम सीएम केजरीवाल को 2 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह हिरासत में हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री की एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, जिसमें उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 21 मार्च को उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। अदालत ने 15 अप्रैल को मामले की सुनवाई की, लेकिन ईडी का जवाब आने तक केजरीवाल को तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…