उत्तराखण्ड

भीनमाल में नीलकंठ महादेव मंदिर में मुख्यमंत्री ने की पूजा अर्चना

राजस्थान: राजस्थान के भीनमाल में नीलकंठ महादेव मंदिर में चल रहे 10 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। उन्होंने नीलकंठ महादेव मंदिर और वाराह श्याम मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री दोपहर को उदयपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए भीनमाल स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। जहां से रानीवाड़ा रोड, खारी रोड, मुख्य बाजार होते हुए सर्वप्रथम वाराहश्याम मंदिर पहुंचे जहां पर मंदिर के पुजारी कांतिलाल ने मुख्यमंत्री को आरती करवाई।

इस दौरान वाराह श्याम मंदिर के व्यवस्था जगदीश कुमार ने सीएम को भगवान वाराहश्याम के बारे में ऐतिहासिक जानकारी दी। इसके बाद मुख्य बाजार, जुजाणी बस स्टैंड होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचे जहां पर प्रतिष्ठा आयोजक प्रेमसिह राव, ख़ुशवंत सिह राव ने सीएम धामी का स्वागत किया। इसके बाद मंदिर में पहुचे जहाँ पर पुजारी विनोद महाराज ने विशेष पूजा अचर्ना करवाई गई।

भीनमाल में नीलकंठ महादेव की पूजा करते हुए मुख्यमंत्री

 

मुख्यमंत्री-  राजस्थान वीरों की भूमि

इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि रही है। यहां के वीरों ने अपना सिर तक कटा दिया था। राजस्थान की धरती से मेरा गहरा संबंध है जब भी मैं इस धरती पर आता हूं तो संबंध और भी गहरा हो जाता है। अयोध्या में अब राम मंदिर बन रहा है जिसका वर्षो से भारत के लोगो को इंतजार था। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। आज समुद्र में हजारों किलोमीटर लंबी फाइबर ऑप्टिकल केबल बिछाने का कार्य हो रहा है। इसी के साथ ही देश मे सभी के लिए आवास, किसानों के लिए कई जनकल्याण कारी योजनाओं संचालित की जा रही है। आज अंतरिक्ष मे भी अपने युवाओं को भेजने में जुटा हुआ है।

जोशीमठ के लिए 1 करोड़ की घोषणा

कथा के आयोजक मुफ्तसिह राव परिवार द्वारा जोशीमठ में आई आपदा में सहायता राशि के तौर पर 1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की गई।  इस अवसर पर मुफ्तसिह राव, प्रेमसिंह राव, भाजपा नेता नरिंगराम पटेल, टीकमसिंह राणावत, छगनाराम चौधरी, मदनसिंह राव, जय सिंह राव, भरतसिंह राव, पहाड़सिंह राव बोरली, भंवरलाल सोलंकी सहित कई लोग मोजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

11 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

11 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

11 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

11 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

11 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

11 months ago