उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने कहा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल की शिकायतों की जांच में भी सतर्कता इकाई द्वारा प्रभावी प्रयास किए गए

देहरादून:-  प्रदेश की धामी सरकार ने भ्रष्टाचार की जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत भर्ती घोटाले में 55 आरोपियों को जेल भेजा जबकि 14 सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार को रोकने तथा घूसखोरी जैसे कृत्यों की रोकथाम में राज्य सतर्कता इकाइयों द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।

सीएम धामी ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल की शिकायतों की जांच में भी सतर्कता इकाई द्वारा प्रभावी प्रयास किए गए । मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जीरो टॉलरेंस आन करप्शन की नीति का अनुसरण कर नकल माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का निर्णय लिया। सख्त नकल विरोधी कानून बनाने जा रहे हैं। कहा, उत्तराखंड के युवाओं का हक मारने वाले किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। सरकार ये सुनिश्चित कर रही है कि भविष्य की सभी भर्ती परीक्षाएं स्वच्छ और पारदर्शी हो।

भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार ने अब तक उठाए ये कदम

  • विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल की शिकायतों की जांच कराई।
  • आयोगों की परीक्षाओं में हुई नकल की जांच में 55 लोगों को जेल भेजा।
  • अभिसूचना इकाई देहरादून एवं हल्द्वानी ने 14 कार्मिकों को कदाचार के मामले में रंगे हाथों पकड़वाया।
  • आय से अधिक मामलों तथा निर्माण कार्यों में बरती गई अनियमिताओं की भी तत्परता से जांच कर दोषियों को सजा दिलाई।
  • नकल माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की।
  • सख्त नकल विरोधी कानून बनाने का कैबिनेट में निर्णय लिया।

 

अब तक ये कर्मचारी रिश्वत लेेते धरे गए

कमलेश्वर प्रसाद थपलियाल(समीक्षा अधिकारी), राजकुमार (राजस्व निरीक्षक) संदीप कुमार शर्मा (एसडीओ), नरेश कुमार सैनी( राजस्व उपनिरीक्षक), मोतीलाल (राजस्व निरीक्षक), राजेश कुमार हाल (रजिस्ट्रार कानूनगो), शिवमूर्ती सिंह (मंडी निरीक्षक), देवनाथ मिश्रा (प्रवर सहायक) देवनाथ मिश्रा ( सहायक प्रभागीय वनाधिकारी के निजी सहायक) दिनेश कुमार, अशरफ अली (कानूनगो)को, बनवारी लाल (रजिस्टार कानूनगो), आनंद चंद (पेशकार, चकबंदी अधिकारी), अब्दुल हबीब खान (जिस्टार कानूनगो)

आय से अधिक संपत्ति मामले में इन पर हुई कार्रवाई

डॉ० राम विलास यादव (आईएएस), आनन्द कुमार जायसवाल तत्कालीन एआरटीओ ऋषिकेश। रेंजर बृज बिहारी शर्मा, संरक्षक किशन चंद, नरेन्द्र सिंह जादौन।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago