उत्तराखण्ड

टनकपुर में आयोजित “द हिमालयन कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2022” में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में एम.बी एजुकेशनल सोसायटी द्वारा आयोजित द हिमालयन कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2022 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने फुटबाल मैच का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालयन राज्य एवं अर्धसैनिक बलों के मध्य आयोजित इस फुटबॉल प्रतियोगिता से निश्चित रूप से यहां के युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र में जहां एक और खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलता है, वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। खेल मन में एक सकारात्मक भाव पैदा करता है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार द्वारा नई खेल नीति बनाई गई है, जिसके अंतर्गत  प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। सभी को समान रूप से खेल नीति का लाभ प्राप्त होगा। खेल नीति के अंतर्गत युवा खिलाड़ियों की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न खेल स्टेडियमों का निर्माण भी किया जा रहा है।   प्रत्येक ग्राम सभा में ओपन जिम भी खोले जाने का निर्णय लिया गया है। महिलाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाए जाने हेतु उधम सिंह नगर में महिला स्पोर्ट कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि  देहरादून में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है। राज्यसरकार विकल्प रहित संकल्प  के ध्येय वाक्य से आगे बढ़ रही है। जनपद स्तरीय अधिकारीयों की जिम्मेदारी तय की गई है की प्रत्येक स्तर पर जन समस्याओं का निराकरण हो। उन्होंने कहा  सरलीकरण समाधान और निस्तारण के मंत्र पर  सरकार काम कर रही है।   उत्तराखण्ड को 2025 तक देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हो, इस दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष व पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉलर सुभाष अरोड़ा व देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि हिमलायी राज्यों में पर्यावरण संरक्षण व फुटबॉल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहली बार इस टूर्नामेंट की शुरूआत की जा रही है। टूर्नामेंट का आयोजन दो चरणों में होगा। नॉकआउट राउंड के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में आयोजित होंगे। पहली बार किसी फुटबॉल टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग दूरदर्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक व यूट्यूब पर दिखाने के साथ ही रेड एफएम व ओहो रेडियो पर सुनी जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि फुटबॉल  टूर्नामेंट राज्य के तीन जनपदों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमे चंपावत जिला भी शामिल है, टूर्नामेंट में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम एचएम स्पोर्टिंग क्लब, अपुयेमी एफसी नागालैंड, असम राइफल्स, गढ़वाल हीरोज, जम्मू-कश्मीर, खाड़ हिमाचल प्रदेश, गढ़वाल राइफल्स, सीआरपीएफ, कंचनजंगा एफसी, लद्दाख की टीम प्रतिभाग कर रही है। विजेता टीम को पांच लाख रुपये व ट्रॉफी, उपविजेता-तीन लाख रुपये व ट्रॉफी के साथ ही अन्य टीमों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर  विपिन कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष पिथौरागढ़  राजेंद्र रावत,  भाजपा जिलाध्यक्ष  दीप पाठक, भाजपा प्रदेश मंत्री सुश्री हेमा जोशी, पुलिस अधीक्षक  देवेंद्र पींचा, संयुक्त निदेशक खेल  धर्मेंद्र भट्ट, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago