उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की जीत का जश्न रोड शो के रूप में मनाया

देहरादून :-  मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय में दिए अपने संबोधन में कहा कि आज हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है। हमें बाबा केदारनाथ जी की धरती में ऐतिहासिक जीत मिली है। उन्होंने केदारनाथ क्षेत्र की जनता का आशा नौटियाल को भारी मतों से विजय बनाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा जनता ने दुष्प्रचार और क्षेत्रवाद फैलाने वालों को हराया है। उन्होंने कहा हम लोग पूरे राज्य का विकास चाहते हैं। कांग्रेस के दुष्प्रचार को केदारनाथ की जनता ने करारा जवाब दिया है। कांग्रेस ने जातिवाद को बढ़ावा दिया, पर जनता के उन्हें जड़ से उखाड़ फेंका।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में पुनर्निमाण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ की जीत पर प्रधानमंत्री जी को भी बधाई दी। उन्होंने कहा यह जीत आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विकास कार्यों की जीत है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में बड़ा बहुमत मिला है। देश की जनता प्रधानमंत्री जी के पीछे खड़ी है। उनके साथ विकास कार्यों में लगातार आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की गलतफहमी को केदारनाथ की जनता ने दूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केदारनाथ चुनाव को सेमीफाइनल बताया अब कांग्रेस केदारनाथ चुनाव हारकर सेमी फाइनल से बाहर हो गई है। उन्होंने कहा केदारनाथ क्षेत्र के मतदाताओं ने हम सभी में ऊर्जा का संचार किया है। केदारनाथ क्षेत्र के लिए वह आगे भी पूर्ण समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा केदारनाथ क्षेत्र के लिए 750 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। केदारनाथ क्षेत्र के लिए जो भी घोषणाएं हुई है। उन्हें जल्द धरातल में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा केदारनाथ क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर उनकी जो भी समस्याएं होंगी उन्हें जल्द ही दूर किया जाएगा। जनता की जो भी अपेक्षाएं हैं उन्हें पूरा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता में हमेशा उत्तराखंड राज्य रहा है। प्रधानमंत्री जी ने उत्तराखंड की हर मांग को पूरा किया है। राज्य में करोड़ों की योजनाओं से विकास कार्य हो रहे हैं। पहाड़ों तक रेल पहुंचाने का सपना पूरा हो रहा है। सड़क, रेल एवं हवाई सेवाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। बहुत जल्द ही देहरादून से काठमांडू तक भी हवाई सेवा को शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि हम सभी के लिए गौरव के पल हैं। मुख्यमंत्री जी की छवि ने चुनाव जिताया है। सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर जनता ने मोहर लगाई है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी ने भी मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए फैसलों को देश के अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय बताया है। धामी जी द्वारा लिए गए फैसलों का संदेश पूरे देश में जा रहा है।

इस अवसर पर संगठन महामंत्री भाजपा अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रेमचंद्र अग्रवाल, रेखा आर्या, महामंत्री आदित्य कोठारी, भाजपा नेता कुलदीप रावत, विधायक खजान दास, दुर्गेश्वर लाल, सुरेश गढ़िया, सविता कपूर , उमेश शर्मा काऊ, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

11 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

11 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

11 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

11 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

12 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

12 months ago