उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली बनाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली बनाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने यह निर्देश पिछले दिनों मरचूला और राजधानी देहरादून में हुई भीषण सड़क दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए दिए। इसके लिए उन्होंने विशेषज्ञों और अनुभवी लोगों की एक समिति गठित करने को कहा है। माना जा रहा कि गठन के बाद समिति सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली का ड्राफ्ट तैयार कर सरकार को सौंपेगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

जल्द ही होगा समिति का गठन

उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में हो रही वृद्धि पर चिंता जाहिर की। कहा, दुर्घटनाएं रोकने को सरकार के स्तर पर हर संभव प्रयास किए जाएं। ऐसे उपाय हों, ताकि दुर्घटनाओं होने से रोका जा सके। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही समिति का गठन होगा, जिसमें परिवहन, लोनिवि, पुलिस, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य समेत कई अन्य विभागों के अनुभवी अफसरों को शामिल किया जाएगा। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक, एपी अशुंमन और उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

निर्धारित समय तक ही खुलें शराब दुकानें और बार

राजधानी समेत राज्य के कई इलाकों में रातभर शराब की दुकानें और बार खोलने की शिकायतों का भी मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया। उन्होंने बेहद सख्त अंदाज में कहा, शराब की दुकानें व बार निर्धारित समय तक ही खुलें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए उन्होंने सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। कहा, रात्रिकालीन गश्त के दौरान एल्कोमीटर संग जांच और ओवर स्पीड के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जन सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

दून से गौचर और चिन्यालीसौड के लिए चलेंगे फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून से गौचर और चिन्यालीसौड के लिए फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने संचालन के लिए शीघ्र निविदा और अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट से चिन्यालीसौड व गौचर के लिए एयरक्राफ्ट संचालन का ईओआई करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago