उत्तराखण्ड

हादसे के बाद हरकत में सरकार: CM धामी ने दिए मंदिरों की व्यवस्था में बदलाव के निर्देश

हरिद्वार – 27 जुलाई को हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ की घटना में अब तक 8 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद राज्य सरकार पूरी तरह सक्रिय हो गई है।

मुख्यमंत्री धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने तीर्थ स्थलों पर लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए व्यापक प्रबंधन की आवश्यकता जताई। उन्होंने विशेष रूप से मनसा देवी मंदिर, नीलकंठ महादेव, धारी देवी, पूर्णागिरि मंदिर, कैंचीधाम और जागेश्वर धाम सहित प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के सुनियोजित विकास के निर्देश दिए।

मनसा देवी मंदिर की धारण क्षमता बढ़ाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने मनसा देवी मंदिर के सीढ़ी मार्ग से अतिक्रमण हटाने और मार्ग चौड़ीकरण की त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मंदिर परिसर की धारण क्षमता बढ़ाने, दुकानों के व्यवस्थित संचालन और दर्शन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

साथ ही, उन्होंने राज्य के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं का पंजीकरण अनिवार्य करने और दर्शन की संख्या नियंत्रित करने पर जोर दिया ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समितियाँ गठित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने इन सभी कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दोनों मंडलों के आयुक्तों की अध्यक्षता में समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। इन समितियों में संबंधित जिले के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष, और कार्यदायी संस्थाओं को शामिल किया जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago