उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला मुख्यालय चंपावत में पंजाब नेशनल बैंक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लिया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला मुख्यालय चंपावत के निकट चौकी गांव स्थित ओम होटल में पंजाब नेशनल बैंक द्वारा आयोजित कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का अग्रणी बैंक पंजाब नैशनल बैंक अपने सामाजिक दायित्व को समझते हुए इस प्रकार के समारोह का आयोजन करता है जो कि एक सराहनीय कार्य है जिससे लोगों को विभिन्न सरकारी जानकारियां मिलती है और लाभार्थी लाभान्वित भी होते है। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक सीमांत क्षेत्रों में भी अपनी सेवाएं दे रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से बैंक लोगों को लाभान्वित कर रहे है। कहा कि आज का समय डिजिटल ट्रांजैक्शन का है और भारत वर्तमान में तेजी से डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रहा है,  आज भारत में लगभग 40 प्रतिशत ट्रांजैक्शन डिजीटली हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ग्राहकों को और बेहतर बैंकिंग सेवा मिलेगी। कहा कि आज सरकार डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में धनराशि जमा कर रही है जिससे बिचौलिए खत्म होते जा रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है और दूरस्थ क्षेत्र में पंक्ति पर खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचा रही है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा पीएनबी देवभूमि अंचल पुस्तक का विमोचन भी किया गया। समारोह में पीएनबी के अचल प्रमुख देहरादून संजय कांडपाल और मंडल प्रमुख हल्द्वानी प्रताप सिंह रावत द्वारा 10 लाख का चेक राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण हेतु मुख्यमंत्री उत्तराखंड को सौपा गया, साथ ही 15 स्कूली बच्चों को सम्पूर्ण स्कूल किट भी वितरित किए गए। उनके द्वारा मुख्यमंत्री की उपस्थिति में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत ग्राहकों को पांच करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र का वितरण भी किया गया।  इस अवसर पर अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश गहतोड़ी, अध्यक्षा जिला पंचायत ज्योति राय, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक पाठक, नगर अध्यक्ष कैलाश रावत, शिक्षा विभाग से जीतेन्द्र सक्सेना, शाखा प्रमुख चम्पावत तनुज राणा, शाखा प्रमुख लोहाघाट  उमेश कुमार, लाभार्थी, स्कूली बच्चे आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago