उत्तराखण्ड

राजकीय इण्टर कॉलेज डोभालवाला में छात्र-छात्रओं को मंत्री गणेश जोशी ने वितरित की स्वेटर

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजकीय इण्टर कॉलेज, डोभालवाला में पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से सीएसआर के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने विद्यालय के कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के छात्र छात्राओं को गर्म स्वेटर वितरित किए।

मंत्री जोशी ने अपने संबोधन में कहा की यह विद्यालय मेरे गृह क्षेत्र का है और समय समय पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जो भी आग्रह किया जाता है उससे मैं पूर्ण करने का हर समय प्रयास करता हूं।  मंत्री ने कहा की किसी भी समाज की ताकत का आकलन धन दौलत से नहीं बल्कि इस बात से है कि वहां के कितने लोग शिक्षित हैं।

छात्राओं को स्वेटर वितरित करते हुए मंत्री

उन्होंने कहा शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा और शारीरिक शिक्षा का होना भी बेहद जरूरी है। मंत्री जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों कार्य किए जा रहे हैं। देश में शिक्षा नीति लागू हो चुकी है। उन्होंने कहा प्रदेश में शिक्षा को और बेहतर करने के लिए अटल आदर्श विद्यालय स्थापित किए गए हैं।

मंत्री जोशी ने कहा आधुनिक दौर में शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयों मैं कंप्यूटर इंटरनेट इत्यादि की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने ठंड के मौसम में गर्म स्वेटर विद्यालय के छात्रों को वितरण के लिए पीएनबी के इस सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही  मंत्री जोशी ने कहा कि इस विद्यालय के लिए जो भी जरुरते है वह समय समय पर पूरा किया गया है ओर आगे भी अगर आवश्यकता होगी उसे भी पूरा किया जायेगा।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा मंत्री जोशी से विद्यालय के लिए 10 कंप्यूटर की मांग की जिसपर मंत्री जोशी ने शीघ्र ही विद्यालय में कंप्यूटर देने की बात कही। इस अवसर पर एजीएम पीएनबी बैंक अजीत उपाध्याय, मुख्य प्रबंधक सरवेश भारनावड़ी, अलका अशुपम, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, मोहन बहुगुणा, प्रमोद जुयाल, प्रदीप रावत, पार्षद सतेंद्र नाथ सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago