उत्तराखंड:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, वर्ग विशेष के वोट बैंक के लिए किसी भी स्तर तक जाना कांग्रेस की नीति रही है, लेकिन इस बार चुनाव में देश की राष्ट्रवादी जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी अपनी सोच देश के सामने रखी थी कि देश के संसाधनों पर पहला हक वर्ग विशेष के लोगों का है। कहा ये इनकी तुष्टीकरण की नीति, वोट बैंक की राजनीति है। कांग्रेस का अपना विकास व सबका विनाश की रीति है। देश की जनता इसे भलीभांति समझ रही है।
कहा, देश आज आगे बढ़ गया है। देश आज समान नागरिक संहिता, समान अधिकारों की बात कर रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की बात कर रहा है। ये देश को फिर से पीछे ले जाना चाहते हैं, लेकिन देश की जनता मोदी के साथ खड़ी है। प्रचंड बहुमत, ऐतिहासिक मतों से देश की जनता का गठबंधन मोदी जी से हो चुका है। वह विजयश्री होंगे और फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…