उत्तराखंड सेवा अधीनस्थ चयन आयोग के द्वारा कराए गए पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि अभी और भी आयोग की शिकायतें आई हैं, जिन पर कार्रवाई होना अभी बाकी है, यानि कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ तोर से यह जाहिर कर दिया है, कि जो भी आयोग बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ करेंगे उनको बक्शा नहीं जायेगा। सीएम धामी का कहना है कि उत्तराखंड सेवा अधीनस्थ चयन आयोग में जिस तरह से रैकेट बना कर पेपर लीक किया है, उसका संज्ञान सरकार ने लिया है, और उसमे कारवाई भी शुरू हो चुकी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी का साथ ही कहना है कि सरकार की पहली प्राथमिकता पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त करने की जिस पर सरकार काम कर रही हो इसके चलते यह कार्रवाई भी हुई है। आपको बता दें कि बेरोजगार महासंघ के द्वारा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा कराई गई परीक्षा में पेपर लीक की शिकायत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की गई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेरोजगार महासंघ की मांग पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…