मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन दिवसीय नई दिल्ली के प्रवास पर हैं। सीएम धामी रविवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। इससे पूर्व शनिवार को वह आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु, प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु, सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम व अन्य अधिकारियों की टीम भी दिल्ली गई है। सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री उत्तराखंड राज्य की सड़क अवस्थापना, टनल एवं रोपवे परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों को लेकर केंद्रीय मंत्री चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री सैद्धांतिक रूप से मंजूर हो चुके छह राष्ट्रीय राजमार्गों की अधिसूचना जारी कराने का अनुरोध भी करेंगे। लेकिन इससे पूर्व मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठक में नई शिक्षा नीति, कृषि एवं शहरी निकायों में किए गए सुधारों व भावी कदमों की जानकारी रखेंगे।
इस दौरान वह राज्य के भावी विकास से जुड़ी योजनाओं का भी जिक्र करेंगे और हिमालयी राज्यों के परिप्रेक्ष्य में विकास के अलग मॉडल की वकालत भी करेंगे। शनिवार को वह आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में भाग लेंगे। वह अमृत महोत्सव के तहत राज्य सरकार के स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी रखेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…