उत्तराखण्ड

कोटद्वार में आज गढ़वाल मंडल स्तरीय अग्निवीर योजना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे शुभारंभ, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

कोटद्वार : आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कोटद्वार दौरे पर हैं, यहां वे गढ़वाल मंडल स्तरीय अग्निवीर योजना का शुभारंभ करेंगे। कोटद्वार सीएम धामी हेलीकॉप्टर से दोपहर 1:30 बजे ग्रास्टनगंज हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वे पनियाली वन विश्राम गृह पहुंचेंगे, जहां वह भोजन के बाद थोड़ी देर आराम करेंगे। दोपहर 2:00 बजे वह मॉडल मांटेसरी स्कूल परिसर में अग्निवीर योजना का शुभारंभ करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।

दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी का यह पहला कोटद्वार दौरा है। इससे पहले वह विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए सात फरवरी को कोटद्वार आए थे। वहीं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं और सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

डीएम ने पांडाल के साथ ही सभी व्यवस्था देख रहे अधिकारियों से कार्यक्रम की रूप रेखा के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अतिथियों, पत्रकारों और आम नागरिकों की बैठने की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता दुगड्डा को कार्यक्रम स्थल पर समुचित व्यवस्था करने, बरसात का मौसम होने पर पंडाल को वाटर प्रूफ बनाने, मार्गों पर चूना मार्किंग करने और स्थानीय लोगों के आवागमन के लिए अलग से रूट बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, एएसपी शेखर चंद्र सुयाल, एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार विकास अवस्थी, सीओ जीएल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago