उत्तराखण्ड

शिक्षा मंत्री ने कहा प्रदेश भर के स्कूलों के लिए पांच मूलभूत सिद्धांत तय किए गए

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेशभर के स्कूलों के लिए पांच मूलभूत सिद्धांत तय किए गए हैं, जिसके तहत हर स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे, हर स्कूल को एक-एक गांव गोद लेकर गांव को शत-प्रतिशत साक्षर बनाना होगा।उत्तराखंड में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 26 स्कूलों को राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने शिक्षा निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में ओवरऑल श्रेणी में 20 और उप श्रेणी में छह स्कूलों को पुरस्कृत किया।

 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेशभर के स्कूलों के लिए पांच मूलभूत सिद्धांत तय किए गए हैं, जिसके तहत हर स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे, हर स्कूल को एक-एक गांव गोद लेकर गांव को शत-प्रतिशत साक्षर बनाना होगा, नशा मुक्त स्कूल, ग्रीन कैम्पस स्कूल एवं प्रत्येक माह शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों के साथ शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में अपर सचिव शिक्षा दीप्ति सिंह, महानिदेशक बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक आके कुंवर, निदेशक सीमैट सीमा जौनसारी, निदेशक प्राथमिक शिक्षा बंदना गर्ब्याल, अनु सचिव विभूति रंजन, अपर निदेशक आरके उनियाल, महावीर सिंह बिष्ट, लीलाधर व्यास आदि मौजूद रहे।
इन स्कूलों को किया गया पुरस्कृत
शिक्षा मंत्री ने ओवरऑल श्रेणी में दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर, जेएमडी इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी, केन्द्रीय विद्यालय हल्द्वानी, यूपीएस छितार चौखुटिया अल्मोड़ा, पीएस बुरसोल थराली चमोली, केन्द्रीय विद्यालय जोशीमठ चमोली, पीआरबीएचएस एकेडमी काशीपुर, आरएएन पब्लिक स्कूल रुद्रपुर, पीएस महाराजपुर रुद्रपुर, राजकीय बालिका हाईस्कूल डुंगरी पौड़ी, ज्योति स्पेशल स्कूल ऋषिकेश, केन्द्रीय विद्यालय ओएनजीसी देहरादून, जीजेएच स्कूल सुद्धोवाला देहरादून, केन्द्रीय विद्यालय ओएफडी रायपुर देहरादून, दून इंटरनेशनल स्कूल पौंधा देहरादून, जनरल बीसी जोशी आर्मी स्कूल पिथौरागढ़, जीपीएस सलकोट पिथौरागढ़, पीएस ढुंगीधार टिहरी गढ़वाल, यूपीएस रूहाल्की दयालपुर हरिद्वार, दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर हरिद्वार, पीएस बसोट अल्मोड़ा, केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी, जवाहर नवोदय विद्यालय जयहरीखाल पौड़ी, केन्द्रीय विद्यालय ओएनजीसी देहरादून, स्काई वर्ल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल कृष्णानगर रुड़की, केंद्रीय विद्यालय अपर कैंप देहरादून को पुरस्कृत किया।

अंजू को किया सम्मानित
शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय कला उत्सव में पारंपरिक लोक संगीत में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राजकीय इंटर कॉलेज हरिपुर कालसी, देहरादून की छात्रा अंजू को सम्मानित किया। शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पोर्टल ‘शैक्षणिक संगम’ का भी लोकार्पण किया गया। शिक्षक डा. अंकित जोशी ने पोर्टल की जानकारी दी। बताया गया कि इसके माध्यम से स्कूल अपनी उपलब्धि बताएंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago