उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं जिले में बायोगैस प्लांट के साथ 400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बदायूं जिले में बायोगैस प्लांट के साथ 400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी। दातागंज के गांव सैजनी में आयोजित कार्यक्रम में एचपीसीएल के बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर 44 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। मंच पर मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे। उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री योगी ने भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे से अपना संबोधन शुरू किया। बायोगैस प्लांट के लिए पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त कर बदायूं वासियों को बधाई दी। अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि 500 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम था ही, भारत के गौरव की भी प्राण प्रतिष्ठा हुई है। यही रामराज्य है। जब सरकारें अच्छी होती हैं, तो आस्था का सम्मान होता है।

उन्होंने कहा कि बदायूं जनपद के दातागंज में बायोगैस प्लांट का उद्घाटन पीएम मोदी के विजन को धरातल पर उतारकर नई शुरुआत है। बायोगैस प्लांट किसानों की समृद्धि, युवाओं के रोजगार और पर्यावरण रक्षा का नया माध्यम बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि बरेली, सीतापुर, बहराइच समेत प्रदेश के आठ जिलों में बायोगैस प्लांट लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर इन जिलों में बायोगैस प्लांट का शिलान्यास किया गया है। हर प्लांट के लिए 50 एकड़ जमीन चाहिए। 100 युवाओं को नौकरी मिलेगी। किसानों की आय दोगुनी होगी। प्लांट में गैस के साथ कंपोस्ट बनेगा। जिसे हम वेस्ट कहते हैं, यही अब वेल्थ बनेगा।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश दिखाई दे रहा है। समृद्धि है तो सुरक्षा भी है। सुशासन है तो सुव्यवस्था भी है। उन्होंने कहा कि सात वर्ष पहले सुरक्षा के साथ खिलवाड़ होता था। प्रदेश में लोग नहीं आते थे। बहन-बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी। पहचान और सुरक्षा का संकट था। सात वर्षों में कोई दंगा नहीं हुआ है। जो प्रदेश पहले दंगा प्रदेश था, वही अब उत्सव प्रदेश बन गया है। कहीं रामोत्सव हो रहा है, कहीं दीपोत्सव तो कहीं होली उत्सव। त्योहारों से जुड़कर लोग आनंदित हो रहे हैं। गंगा एक्सप्रेसवे का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बदायूं से लखनऊ की दूरी तीन घंटे में पूरी हो जाएगी। चार साढ़े चार घंटे प्रयागराज तो तीन घंटे में दिल्ली पहुंचेंगे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago