उत्तराखण्ड

आईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल ने सभी पुलिस कप्तानों के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग

देहरादून:- लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आईजी गढ़वाल रेंज ने गढ़वाल के जिलों के पुलिस कप्तानों को संवेदनशील स्थलों को चयनित करने के निर्देश दिए हैं। इनके चयन के बाद यहां पर कितनी पुलिस फोर्स चाहिए, इसका आकलन किया जाएगा।आईजी गढ़वाल रेंज ने बुधवार को गढ़वाल के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों, नोडल अफसरों और राजपत्रित अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। उन्होंने कहा कि पुलिस को अभी इसे इसके लिए तैयार रहने की जरूरत है। चुनाव में विघ्न डालने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्ह्ति कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। बार्डर क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर रोकथाम के लिए सीमावर्ती जिलों के प्रशासन से सामंजस्य स्थापित कर बैरियर लगाकर चेकिंग करें। साथ ही मादक पदार्थ और शस्त्र आदि की तस्करी पर भी अंकुश लगाएं।

उन्होंने कहा कि बॉर्डर चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए। ताकि, हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। जिन चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, वहां तत्काल लगाए जाएं। उन्होंने सभी पुलिस कप्तानों को निर्देशित किया कि सीएम पोर्टल पर आने वालीं शिकायतों को प्राथमिकता में रखा जाए। उनके निस्तारण समयबद्ध तरीके से करें।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago