उत्तराखण्ड

दून में रात्रि 10 बजे के बाद बंद होगा डीजे, हुड़दंगियों पर रहेगी सख्ती

देहरादून:  डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि नए साल पर आने वाले पर्यटकों से शालीनता से बात की जाए, लेकिन जो हुड़दंग करता पाया जाए उसे सख्ती के साथ नियमों का पाठ पढ़ाया जाए। यदि फिर भी न माने तो थाने ले जाएं।

डीजीपी बीते दिन चार जिलों (देहरादून, पौड़ी, टिहरी और नैनीताल) के ट्रैफिक प्लान की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग में दोनों रेंज के डीआईजी भी उपस्थित रहे। डीजीपी ने कहा कि जिलों ने जो ट्रैफिक प्लान बनाए हैं उन्हें जनता तक पहुंचाने के लिए प्रचार प्रसार किया जाए। जो डायवर्जन, वन वे आदि व्यवस्था की गई है उसका ठीक से पालन कराया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाने के लिए हर सीपीयू, घुड़सवार, ट्रैफिक पुलिस फोर्स को लगाया जाए।

New Year’s Eve 2023

रात 10 बजे बंद होगा डीजे, 12 बजे तक खुलेंगे बार 

नए साल की पूर्व संध्या पर शहर में डीजे रात 10 बजे तक ही बजाए जा सकेंगे। जबकि, रेस्टोरेंट में खाना खाने और बार में जाम छलकाने का मौका रात 12 बजे तक मिलेगा। इस संबंध में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने निर्देश जारी किए हैं। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को राजपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने टीम के साथ राजपुर रोड के सभी बार और रेस्टोरेंट में संभावित कार्यक्रमों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सभी रेस्टोरेंट और बार मालिकों को आदेश की जानकारी दी गई। साथ ही आदेशों की कॉपी भी चस्पा कर दी गई है।

ये दिए निर्देश

  • यातायात प्रबंधन के लिए देहरादून, हरिद्वार से ऋषिकेश और मसूरी में अतिरिक्त यातायात कर्मी व हॉक मोबाइल तैनात किये जाएं।
  • होटल बुकिंग वाले पर्यटकों को ही नैनीताल और मसूरी की ओर जाने दिया जाए।
  • जनपद पौड़ी, टिहरी गढ़वाल और देहरादून आपसी समन्वय से डायवर्जन प्लान तैयार करें।
  • यातायात व्यवस्था को लेकर जारी यातायात प्लान की जानकारी आम जन को समय से दे दी जाए।
  • घुड़सवार पुलिस, सीपीयू यूनिट, क्रेन यूनिट का भी उपयोग किया जाए।
  • जाम से निपटने के लिए डायवर्जन और वन-वे प्लान तैयार कर लें।
  • नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर टोइंग और क्लैंपिंग की कार्रवाई की जाए।
  • जश्न के नाम पर हुड़दंग करने वालों, ओवर स्पीड एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
  • अपने क्षेत्र की सुदृढ़ और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित थाना/चौकी प्रभारी की भी होगी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago