पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का आज निधन हो गया। शुक्रवार की सुबह 3.30 पर उन्होंने अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल में अंतिम सांस ली। पीएम मोदी ने आज सुबह ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी। पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करके मां को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने ट्वीट किया कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री की माता के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि “माननीय प्रधानमंत्री जी की माताश्री हीरा बा के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
बाबा केदार से प्रधानमंत्री जी व समस्त परिवारजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति व दिव्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की कामना करता हूं।
ॐ शान्ति:”
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…