उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 और 14 अप्रैल को उत्तराखंड में गरमाएंगे चुनाव प्रचार

उत्तराखंड:-  उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीन जनसभाएं तय हो गई हैं। भाजपा उनकी दो और जनसभा कराने का प्रयास कर रही है। योगी 13 और 14 अप्रैल को उत्तराखंड में चुनाव प्रचार गरमाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभाएं भी तय हो गई हैं।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ 13 अप्रैल को हल्द्वानी में जनसभा करेंगे। इसके बाद 14 अप्रैल को उनकी श्रीनगर गढ़वाल और उसके बाद रुड़की में जनसभा होगी। पार्टी उनकी एक जनसभा अल्मोड़ा और दूसरी सहसपुर में कराने का प्रयास कर रही है। योगी से पहले 12 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार करने आएंगे।

उनकी पहली जनसभा पूर्वाह्न 11.30 बजे गोचर में होगी। इसके बाद वह अपराह्न दो बजे लोहाघाट में चुनावी रैली करेंगे। शाम चार बजे वह काशीपुर पहुंचेंगे जहां उनकी एक जनसभा होगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री 11 अप्रैल को ऋषिकेश में जनसभा करेंगे। इस जनसभा की इस तरह से रचना बनाई गई है कि इसमें तीन लोकसभा सीटों की 24 विधानसभा क्षेत्र के लोग आएंगे। पार्टी ने एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य बनाया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago