उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नए उद्योगों के लिए जलापूर्ति की व्यवस्था के लिए निर्देश दिए

वैश्विक निवेशक सम्मेलन में एमओयू हुए 78 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर काम शुरू हो गया है। इसमें सबसे अधिक ऊर्जा क्षेत्र में अब तक 28,288 करोड़ के 193 निवेश प्रस्ताव की ग्राउंडिंग हो चुकी है, जबकि पर्यटन विभाग में 3816.22 करोड़ के निवेश पर काम शुरू हो चुका है।

रविवार को सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन में छह विभागों के एमओयू निवेश प्रस्तावों की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग के साथ ही राज्य में लगने वाले नए उद्योगों के लिए पर्याप्त मात्रा में बिजली व जलापूर्ति की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा राज्य में लग रहे बायोफ्यूल उद्योगों से कच्चे माल के रूप में पिरूल का इस्तेमाल करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्धता व लक्ष्य आधारित कार्यशैली अपनाते हुए सभी निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में विभागों ने निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग का प्रस्तुतीकरण दिया। जिसमें आवास विभाग के तहत कुल 125 एमओयू में से 74 पर कार्य शुरू किया गया। जिसमें कुल 7429.85 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है।

12,318 लोगों को रोजगार मिला। पर्यटन विभाग के तहत कुल 505 एमओयू में से 140 पर काम शुरू हो चुका है। इसमें 3816.22 करोड़ का निवेश शामिल है। 5,047 लोगों को रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। ऊर्जा विभाग के माध्यम से 193 निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग हो गई है। इसमें 28,288 करोड़ का निवेश हुआ है। निर्माण कार्यों के दौरान 18119 रोजगार व संचालन के दौरान 4026 रोजगार सृजित हुए हैं।

बताया, एरोमा क्षेत्र में अब तक 133.24 करोड़ रुपये के कुल 32 निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग हुई है। बैठक में सचिव आर मीनाक्षी सुदरम, विनय शंकर पांडेय, विनोद कुमार सुमन समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

निवेशक सम्मेलन में स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश प्रस्ताव पर एमओयू हुए थे। इसमें 1,491 करोड़ रुपये के निवेश पर काम शुरू हो गया है। इस निवेश से लगभग चार हजार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। कोटद्वार में 400 करोड़ रुपये से मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन मिल चुकी है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago